Monday, October 19th, 2026

माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया हैंडल्‍स पर पुराने दिनों को किया याद


सुभाष घई की सुपरहिट फिल्‍म 'राम लखन' की बुधवार यानी 27 जनवरी को 32वीं ऐनिवर्सरी है। अपने जमाने की इस जबरदस्‍त फिल्‍म में अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित जैसे स्‍टार्स लीड रोल्‍स में नजर आए थे।


इस बीच फिल्‍म की ऐक्‍ट्रेस माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया हैंडल्‍स पर पुराने दिनों को याद किया और इस फिल्‍म के टीम की Then And Now पिक्‍चर शेयर की। माइलस्‍टोन को आगे सेलिब्रेट करते हुए ऐक्‍ट्रेस ने लिखा, 'राम लखन के 32 साल और बेहतरीन यादों को सेलिब्रेट कर रही हूं जो हमने फिल्‍म पर काम करते हुए हमने बनाईं। पूरी टीम के कठिन परिश्रम को देखने, इंजॉय करने और प्‍यार देने के लिए थैंक्‍यू।'


सुभाष घई ने किया ट्वीट
इस बीच फिल्‍म के डायरेक्‍टर सुभाष घई ने भी ट्विटर पर शेयर किया, 'राम लखन- 27 जनवरी 1989, 32वें साल में भी यह अपने सिनेमेटिक नरेटिव म्‍यूजिक और कैरक्‍टर्स के कारण फ्रेश लगती है। मैं आर्टिस्‍ट और टेक्‍निशंस की पूरी टीम को बधाई देता हूं। खासतौर पर अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ को।'

जैकी श्रॉफ ने क्‍या कहा?
वहीं, ईटाइम्‍स से खास बातचीत में जैकी श्रॉफ ने कहा, 'इस फिल्‍म से जुड़े रहना अच्‍छा लगता है। फिल्‍म को याद करते हुए एक शब्‍द जो मेरे दिमाग में आता है, वह 'आइकॉनिक' है। यह मेरे करियर की बेस्‍ट फिल्‍मों में से एक है। फिल्‍म में सारे मसाले थे। सुभाष घई ने इस फिल्‍म के साथ बेंचमार्क सेट किया है। यह कमर्शल हिट थी। यह फिल्‍म मेरे करियर के लिए माइलस्‍टोन थी। मुझे लगता है कि राम लखन के साथ मेरा करियर बदल गया।'

 

Source : Agency

पाठको की राय